फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब बोर्ड से निर्धारित होगी कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी न हो, इसलिए परिषद कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी स्वयं लगाने की पहल करने जा रहा है। परीक्षा केंद्र निर्धारण की तरह ही इस बार कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी भी ऑनलाइन लगाई जाएगी। हालांकि अब तक कॉलेज अपने अनुसार ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी लगाते रहे हैं।
इस बार कौन शिक्षक किस परीक्षा केंद्र पर कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी करेगा, इसका निर्धारण यूपी बोर्ड करेगा। हालांकि इससे पहले परीक्षा केंद्र बनने वाले कॉलेज ही कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी तय करते थे। बोर्ड ने इस बार गड़बड़ी रोकने के लिए ऐसा निर्णय लिया है। कक्ष निरीक्षकों को ड्यूटी के लिए बाकायदा परिचय पत्र दिए जाएंगे, जिस पर उनका नाम, फोटो, जिस विषय के शिक्षक होंगे उस विषय का नाम, कॉलेज का नाम और आधार कार्ड नंबर अंकित होगा। कक्ष निरीक्षकों को मूल आधार कार्ड भी अपने पास रखना होगा, जिससे कक्ष निरीक्षक रखने में फर्जीवाड़ा रोका जा सके।
विज्ञापन


आधार कार्ड रखना होगा जरूरी
परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी करने वाले परीक्षकों को बोर्ड द्वारा दिए गए परिचय पत्र के साथ-साथ आधार कार्ड रखना भी अनिवार्य कर दिया गया है। बगैर आधार कार्ड के परीक्षक ड्यूटी नहीं कर सकेंगे। इसी के साथ परीक्षकों का पूरा ब्योरा डीआईओएस कार्यालय पर भी रहेगा।
विज्ञापन


बोर्ड के पास शिक्षकों का डाटा पहले से ही उपलब्ध है। कक्ष निरीक्षकों की ड्यूटी बोर्ड द्वारा ही लगाए जाने की संभावना है। हालांकि अब तक बोर्ड से इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है।
- डॉ. आरके जायसवाल डीआईओएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें