फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंडी समिति के धान क्रय केंद्रों का डीएम ने किया औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड----------
विज्ञापन


फोटो-06जीएलएपी 9

डीएम ने दिए धान खरीद में तेजी लाने के निर्देश
मंडी समिति में धान सेंटरों पर अचानक पहुंचे जिलाधिकारी
धान की कम खरीद देख जताई नाराजगी, डेढ़ माह में हुई 16904 क्विंटल धान की खरीद
अमर उजाला ब्यूरो
गोला गोकर्णनाथ।
डीएम आकाशदीप ने धान खरीद का जायजा लेने के लिए मंडी समिति में लगे धान के पांच क्रय केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। केंद्रों पर धान खरीद कम होने पर नाराजगी जताते हुए केंद्र प्रभारियों को खरीद में तेजी लाने के दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

अलीगंज रोड स्थित कृषि उत्पादन मंडी समिति में 25 सितंबर को आरएफसी के दो, एसएफसी, एफसीआई और कर्मचारी निगम का एक-एक धान क्रय केंद्र लगा था। डेढ़ महीने में पांचों क्रय केंद्रों पर अभी तक 16 हजार 904 क्विंटल ही धान की खरीद हो पाई है। दोपहर डीएम आकाशदीप, एसपी डॉ एस. चन्नप्पा पुलिस बल के साथ औचक निरीक्षण में मंडी समिति में पहुंचें। डीएम के अचानक पहुंचने से मंडी समिति में हड़कंप मच गया। डीएम ने प्रत्येक धान क्रय केंद्र पर जाकर केंद्र प्रभारियों से धान खरीद के बारे में जानकारी ली। कम खरीद होने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्होंने धान खरीद में तेजी लाने के लिए कहा। साथ ही कांटे सहित खरीद उपकरण चेक किए। डीएम के निरीक्षण में यूपी एसएफसी के क्रय केंद्र प्रभारी हृदयनरायन पांडे नदारद मिले, जिस पर डीएम ने स्पष्टीकरण मांगा। कुछ देर बाद केंद्र पर पहुंचे हृदय नरायन पांडे ने बताया कि वह भारतीय स्टेट बैंक में जीएसटी कोड लेने गए थे। इस मौके पर आरएफसी के केंद्र प्रभारी ओम दीपक, निधी श्रीवास्तव, एफसीआई के देवदत्त प्रजापति, कर्मचारी कल्याण निगम के भोलाराम यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें