फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान गोष्ठी में बसपा कार्यकाल के पंपलेट व पर्चे बांटने पर मचा हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/पलियाकलां।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक सभागार में किसान गोष्ठी हुई। गोष्ठी में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ लोगों ने आरोप लगाया कि बसपा शासनकाल के पंपलेट और मायावती के फोटो लगे पर्चे बांटे जा रहे हैं। यह मामला उच्चाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों तक पहुंचा तो बवाल खड़ा हो गया। एसडीएम ने बीडीओ को मामले में जांच के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि सांसद प्रतिनिधि दीपक तलवार की मौजूदगी में किसानों, ग्राम प्रधानों को कृषि से संबंधित सरकारी योजनाओं से जुडे़ पर्चे व पंपलेट बांटे गए। कुछ लोगों का कहना है कि कई पर्चे ऐसे थे, जिस पर मायावती के फोटो लगे थे और वे बसपा सरकार में हुए कार्यों की जानकारी दे रहे थे। यह देखकर बैठक में शामिल किसी ने विरोध और हंगामा प्रारंभ कर दिया और मामले से उच्चाधिकारियों और विधायक को अवगत कराया। इसके बाद एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी मौके पर आ पहुंचे। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण में जांच के लिए बीडीओ राघवेंद्र तिवारी को निर्देश दिए गए हैं। वहीं आयोजक एमपी प्रजापति ने इसे कोई बड़ा मामला न बताते हुए कर्मचारियों के स्तर से हुई भूल करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें