फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्राफा बाजार में एसपी ने की पैदल गश्त, हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। दिवाली त्योहार को लेकर पुलिस खासा सतर्कता बरत रही है। एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने बृस्पतिवार को सराफा बाजार समेत शहर में पैदल पैदल मार्च किया और लोगों को सुरक्षा का एहसास कराया।
विज्ञापन

दोपहर करीब दो बजे एसपी डॉ. एस चन्नप्पा फोर्स के साथ सड़कों पर निकले। उन्होंने सर्राफा मार्केट, मेन रोड, हमदर्द चौराहा, अस्पताल रोड और मेला मैदान में फुट पेट्रोलिंग की। इस दौरान उन्होंने व्यापारियों से भी वार्ता की और उनसे होने वाली भीड-भाड़ को लेकर समस्याएं पूछी। सड़कों पर भारी फोर्स के साथ एसपी को देख लोगों में हड़कंप मच गया। पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस ने संदिग्धों की तलाशी ली और वाहनों को भी चेक किए। इस दौरान सीओ सिटी आरके वर्मा, शहर कोतवाल दीपक शुक्ला, एसएसआई केबी सिंह, एसआई हरदास चौरसिया, अनिल कुमार पांडेय, अनिल कुमार सिंह, सुमति कुमार, उग्रसेन सिंह समेत फोर्स मौजूद रहा। पेट्रोलिंग के बाद एसपी राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान पहुंचे, जहां उन्होंने दिवाली को लेकर लगने वाली पटाखा बाजार की जगह का स्थलीय निरीक्षण किया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें