फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मातृत्व सेवा सम्मान समारोह में सम्मानित हुई आशाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
लीड...
विज्ञापन


10 एलकऐचपी 10

मातृत्व सेवा सम्मान समारोह
में हुआ आशाओं का सम्मान
जिला महिला अस्पताल में पं. दीनदयाल की जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा ने किया कार्यक्रम

अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। भाजपा के तत्वाधान में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर रविवार को जिला महिला अस्पताल में मातृत्व सम्मान समारोह हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि बाराबंकी की सांसद रहीं। इस दौरान जिले में बेहतर कार्य करने वाली आशाओं को सम्मानित किया गया।
निर्धारित समय से करीब दो घंटे की देरी से जिला महिला अस्पताल पहुंची मुख्य अतिथि सांसद प्रियंका रावत ने पं दीनदयाल उपाध्याय के चित्र के सामने दीप जलाकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि आशा बहनों के कारण ही जच्चा-बच्चा की मृत्यु दर में कमी आई है, साथ ही अस्पताल में होने वाले प्रसवों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी हुई है। कहा कि प्रधानमंत्री जी की मंशा है कि महिलाओं का प्रसव अस्पताल में हो, जिससे उनकी और उनके बच्चे की जान बच सके। उन्होंने आशाओं से अपना काम जिम्मेदारी व ईमानदारी से करने की सलाह दी। इस दौरान सांसद ने मोहम्मदी, रमियाबेहड़, नकहा व पलिया की आशाओं को शॉल व सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष शरद बाजपेई, सदर विधायक योगेश वर्मा, सीएमओ डॉ. जावेद अहमद, निवर्तमान पालिकाध्यक्ष डॉ. इरा श्रीवास्तव, कार्यक्रम संयोजिका संतोष कुमारी सिंह, डॉ. प्रीती वर्मा, डीसीपीएम हरिकीरत सिंह, अनिल पांडे, जितेेंद्र श्रीवास्वत सहित कई लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन पूनम मिश्रा ने किया।
विज्ञापन


10 एलकऐचपी 9

समारोह का आशाओं ने किया बहिष्कार

पिछले कई माह का बकाया भुगतान ना मिलने से नाराज आशाएं रविवार को नसीरुद्दीन मौजी मैदान में प्रदर्शन कर रहीं थी। इस दौरान जब उन्हें महिला अस्पताल के कार्यक्रम में सांसद के आने की सूचना मिली तो वह सभी वहां पहुंचकर नारेबाजी करने लगी। सासंद प्रियंका रावत के सामने ही आशाओं ने समारोह का बहिष्कार कर दिया, जिससे भाजपाई हतप्रभ हो गए। बदनामी के डर से भाजपा कार्यक्रम से जा रहीं आशाओं को मनाने में लग गई।

नसीहत से नाराज आशाओं ने फाड़ा सम्मान पत्र
समारोह में जबरन रोकी गई आशाएं समारोह खत्म होने के बाद जब सांसद को अपनी समस्याएं बताने पहुंची तो उन्होंने आशाओं को नसीहत देते हुए कहा कि आपकी समस्या को न तो हम दूर कर सकते हैं और न ही सीएमओ। आप सभी लोग अपनी समस्या का ज्ञापन एसडीएम और अपने जिले के विधायक, सांसद को दें। सांसद से इस तरह की मिली नसीहत से नाराज आशाओं ने वहीं पर मिले सम्मान पत्र को फाड़ कर अपनी नाराजगी जता दी।

10 एलकऐचपी 11

कार्यक्रम में घुसी गाय, मची भगदड़

आयोजकों की लापरवाही के कारण मौजूद आशाएं चोटिल होत-होते बची। हुआं यूं कि पंडाल में जब सांसद आशाओं को सम्मानित कर रहीं थी, तो उसी दौरान दो गाय पांडाल में घुस गई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई और आशाएं चोटिल होने से बची। कार्यकर्ताओं ने किसी तरह गायों को बाहर भगाया। हालांकि सांसद के कार्यक्रम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए महिला एसओ को भेजा गया था, लेकिन सांसद के कार्यक्रम स्थल पर पहुंचते ही वह वहां से गायब हो लीं।
विज्ञापन


गाड़ियां खड़े होने से नहीं पड़ता फर्क
आयोजकों ने समारोह के लिए डिलीवरी कक्ष जाने वाले रास्ते पर ही पांडाल लगा दिया और मुख्य अतिथि व अन्य भाजपा नेताओं की गाड़ियां गेट के सामने ही खड़ी करा दी। इससे प्रसव के लिए आने वाली महिलाओं को काफी दिक्कतें हुई। गेट पर खड़े वाहनों के कारण एंबुलेंस से आई एक गर्भवती महिला को एंबुलेंस स्टाफ ने गेट पर ही उतार दिया और स्ट्रेचर से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित प्रसव कक्ष तक ले जाने को मजबूर हुए। इस मामले पर सांसद ने कहा कि रास्ते में गाड़ियां खड़ी होने से फर्क नहीं पड़ता।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें