फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीलकंठ मैदान में ही होगी श्री राम लीला

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-10जीएलएपी13
विज्ञापन


नीलकंठ मैदान में ही होगी श्री राम लीला
गोला गोकर्णनाथ। श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि श्री रामलीला महोत्सव में रामलीला का मंचन नीलकंठ मैदान में ही होगा। कमेटी के लोग मेला मैदान में रामलीला कराने में हाथ खड़े कर रहे हैं।
विज्ञापन

नगर के शिवम कांप्लेक्स में हुई प्रेस वार्ता में श्री रामलीला समिति के अध्यक्ष जनार्दन गिरि ने बताया कि मेला मैदान में गंदगी होने व दुकानों की वजह से जगह की कमी के कारण श्री रामलीला महोत्सव कराने में काफी समस्या होती है। आधे मैदान में पानी भरा होने से लीलाओं का मंचन नहीं हो पाता है इसलिए समिति के पदाधिकारियों ने बैठक कर रामलीला का मंचन नीलकंठ मैदान में ही कराने का निर्णय लिया है। उनका मानना है कि मेला मैदान न तो सुरक्षित है और न ही साफ सुथरा है। साथ ही मेला मैदान को खाली कराने में भी काफी दिक्कत आती है। समिति का निर्णय अडिग है। प्रशासन चाहे तो मेला मैदान में रामलीला कराए, समिति उनका सहयोग देने को तैयार है। अध्यक्ष का कहना है कि कई वर्षों से मेला मैदान में होने वाली रामायण सभा के कार्यक्रम नीलकंठ मैदान में हो रहे हैं, इस पर किसी ने विरोध भी नहीं किया तो रामलीला नीलकंठ मैदान में और पुतला दहन मेला मैदान में कराया जाएगा। ध्वज पूजन रामलीला चबूतरे पर ही होगा। धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने नहीं दी जाएगी। इस मौके पर राजेश आनंद मिन्नी, राकेश तिवारी बड़े, विनोद स्वर्णकार, रामचंद रस्तोगी, ओमशंकर राजपूत आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें