फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी पेंशन बहाली के लिए करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन
मितौली। कस्बे के गांधी विद्यालय इंटर कॉलेज में अटेवा पेंशन बचाओ मंच की एक बैठक हुई। इसमें आंदोलन के लिए आगामी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में नवनियुक्त प्रदेश संयुक्त मंत्री संदीप वर्मा का स्वागत किया गया।
विज्ञापन

प्रदेश संयुक्त मंत्री संदीप वर्मा ने कहा की पुरानी पेंशन शिक्षक कर्मचारियों का संवैधानिक हक है। नई पेंशन व्यवस्था घातक है। सिंचाई संघ के जिला महामंत्री एवं अटेवा के सहसंयोजक सुरेंद्र मौर्य ने कहा कि आज शिक्षक कर्मचारियों की मेहनत की कमाई का 10 प्रतिशत और राजकोष से 14 प्रतिशत धनराशि निजी हाथों में देकर देश की पूंजीवादी व्यवस्था को बढ़ावा दिया जा रहा है। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ मौर्य ने कहा कि प्रदेश से लेकर देश स्तर तक बड़े आंदोलन और धरना प्रदर्शन किए गए, लेकिन सरकार ने नहीं सुनी। संचालन राजेश पांडे ने किया। बैठक में पंकज वर्मा, ओम प्रकाश, प्रमोद वर्मा, डॉली वर्मा, बलवीर सिंह यादव, वीरेंद्र वर्मा, नागेंद्र वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें