फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
तिकुनियां। गांव सुथना बरसोला से निकली मुख्य सड़क काफी जर्जर हालत में है। इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को सड़क पर प्रदर्शन किया और सड़क का दोबारा निर्माण कराने की मांग की। ग्रामीणों ने डीएम को भी ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

तिकुनियां के टायर चौराहा से ग्राम सुथना तक मार्ग पूरी तरह क्षतिग्रस्त है। इस मार्ग पर बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे इस मार्ग पर पैदल भी निकलना मुश्किल हो रहा है। हल्की बारिश में यह सड़क तालाब में तब्दील हो जाती है। इसी मार्ग पर हफ्ते में दो बार साप्ताहिक बाजार लगती हैं। इससे लोगों को काफी कठिनाईयां होती हैं। लोग घायल हो जाते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से कहा गया। लिखित रूप से भी दिया गया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। डीएम को ज्ञापन भी भेजा है। ज्ञापन पर तराई किसान यूनियन के मंत्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, देशराज सिंह, लतीफ मौलाना, नजीर उल्लाह, रामप्रसाद, भोलेनाथ लोधी, जावेद, नेकीराम, लतीफ, जाकिर हुसैन, फैयाज अहमद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें