फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेधड़क दौड़ रहे गन्ना भरे ओवरलोडेड वाहन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बेधड़क दौड़ रहे गन्ना भरे ओवरलोड वाहन

तिकुनियां/बेलरायां। पुलिस और प्रशासनिक अफसर बढ़ते सड़क हादसों के बाद भी कोई सुध नहीं ले रहे हैं। क्षेत्र में ओवरलोड गन्ना भरे ट्रक और ट्रॉला सड़कों पर फर्राटा भर रहे हैं। इससे हादसों की आशंका बनी रहती है।
विज्ञापन

सरयू सहकारी चीनी मिल के गन्ना क्रय क्रेदों से ट्रकों और ट्रैक्टर-ट्रॉला के जरिए मिल को गन्ना आपूर्ति की जा रही है। चीनी मिल के कई गन्ना क्रय केंद्र ऐसे हैं, जहां ट्रक का स्वामित्व न रखने वालों को भी गन्ना ढुलाई का ठेका दिया गया है। यह सेंटर ठेकेदार ट्रैक्टर और ट्रॉलों से गन्ने की आपूर्ति चीनी मिल में कर रहे हैं। सड़कों पर ओवरलोड और ओवरहाइट भरकर ट्रक और ट्रॉला फर्राटा भरते हैं। इतना ही नहीं सेंटरों पर लगे कई ट्रैक्टर डबल ट्रॉली जोड़कर आते-जाते हैं। खैरटिया स्थित गन्ना क्रय केंद्रों का गन्ना दो-दो ट्रॉलों में ओवरलोडेड और ओवरहाइट भरकर ढोया जा रहा है। निघासन की ओर से भी कई ट्रॉला गन्ना भरकर आते हैं। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण मार्ग भी क्षतिग्रस्त हो रहा है और राहगीरों और स्कूली बच्चों में दुर्घटना को लेकर दहशत बनी रहती है। इसके अलावा सरकार को भी लाखों रुपये प्रतिदिन का चूना लग रहा है। ट्रैक्टर चालक भी दो-दो डनलप जोड़कर गन्ना ले जाते हैं। कोतवाली प्रभारी ओपी रजक ने बताया ओवरलोडेड वाहनों पर निरंतर नजर रखी जा रही है और कार्रवाई भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें