फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत


संसारपुर (लखीमपुरी खीरी)। मैलानी थाना क्षेत्र की संसारपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम किशनपुर में रविवार शाम विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके वालों की तहरीर पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
किशनपुर निवासी वीरपाल की 22 वर्षीय पत्नी नीरज की रविवार शाम अचानक तबीयत खराब हो गई। वीरपाल की मां तारावती ने बताया कि वह संसारपुर बाजार सामान लेने गई थीं, उनका पुत्र वीरपाल हरियाणा में मजदूरी करता है। जब वह संसारपुर बाजार से लौट कर घर आई तो उनकी बहू नीरज ने तबीयत खराब होने की बात बताई। इस पर वह उसे लेकर जीप से गोला उपचार के लिए गई, किंतु रास्ते में ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर वीरपाल हरियाणा से सोमवार सुबह गांव पहुंचा। विवाहिता के मायके वालों को सूचना मिलने पर उसके पिता रामासरे भी किसनपुर आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाहिता का शव देेख शंका होने पर मृतका के पिता रामासरे पुलिस को तहरीर में मारपीट कर हत्या किए जाने की शंका व्यक्त करते हुए पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया। इस पर संसारपुर पुलिस चौकी प्रभारी धर्मदास सिद्धार्थ ने शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के तीन माह का बेटा भी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें