फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रदेश में भाजपा ने दी सक्षम सरकार, अपराधों में आई कमी : जुगुल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सरकार चीनी मिलों को देगी साफ्ट लोन: जुगुल
विज्ञापन

क्रासर.......
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता जुगुल किशोर ने दी पत्रकारों को जानकारी
यूपी में पहली बार हुआ इंवेस्टर समिट, मिलेंगे रोजगार
अमर उजाला ब्यूरो
20एलकेएच06
लखीमपुर खीरी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व राज्य सभा सदस्य जुगुल किशोर ने कहा है कि प्रदेश में भाजपा ने सक्षम सरकार दी है। अपराधों में कमी आई है। गुंडे-माफिया प्रदेश छोड़ रहे हैं। सरकार किसानों का भुगतान करने के लिए चीनी मिलों को शीघ्र ही साफ्ट लोन देने जा रही है।
विज्ञापन

प्रदेश प्रवक्ता बनने के बाद पहली बार यहां आने पर विधायकों और कार्यकर्ताओं ने उनका फूलमालाओं से स्वागत किया। इसके बाद जिला पंचायत के सभागार में पहुंचने पर पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधों में कमी आई है। सरकार किसानों को लेकर काफी गंभीर है। किसानों को अब चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। सरकार उनके भुगतान के लिए शीघ्र ही चीनी मिलों को साफ्ट लोन देने जा रही है, जिससे पेराई सत्र प्रारंभ होने के पहले किसानों का भुगतान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय को दोगुना करने के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि आजादी के अब तक पहली बार धान के समर्थन मूल्य में 200 रुपये की बढ़ोत्तरी की गई है। कहा, वर्ष 2022 तक देश के सभी परिवारों को आवास और शौचालय से संतृप्त कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यूपी में पहली बारइंवेस्टर समिट हुआ। बेरोजगारों को रोजगार मिलने की संभावनाएं प्रबल हुई हैं। इस दौरान धौरहरा विधायक बाला प्रसाद अवस्थी, गोला विधायक अरविंद गिरि, उपाध्यक्ष उमाशंकर मिश्रा, मीडिया प्रभारी रमेश मिश्रा, आशू मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें