एक माह में एआरएम 15, यातायात निरीक्षक 25 बसें चेक करेंगे
परिवहन निगम की आय में बढ़ोतरी के लिए जारी हुए निर्देश
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। रोडवेज की आय में बढ़ोतरी के लिए अपर प्रबंध निदेशक ने कम आय देने वाले परिचालकों को चिह्नित कर उनकी निरंतर चेकिंग करने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए उन्होंने यातायात निरीक्षक से लेकर आरएम तक को मार्ग पर बसें चेक करने की संख्या निर्धारत कर दी है। उन्होंने कहा है कि बसों को रात में भी चेक किया जाए।
लखीमपुर और गोला डिपो के जो परिचालक निरंतर कम आय जमा कर कर रहे हैं उन पर अधिकारियों ने नजर रखनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने ऐसे परिचालकों को विशेष रूप से चेक करने के निर्देश दिए हैं। अपर प्रबंध निदेशक डॉ. ब्रह्मदेव राम तिवारी का कहना है कि कम आय देने वाले परिचालकों को चिह्नित करके उनकी बसों को निरंतर चेक किया जाए। इससे रोडवेज की आय में बढ़ोतरी हो सके। उन्होंने अपने निर्देशों में दिन के साथ साथ बसों को रात में भी चेक करने को कहा है, जिससे परिचालकों के यात्रियों को टिकट न देकर पैसा अपनी जेब में रखने पर अंकुश लग सके।
अधिकारी चेकिंग दिवस बस संख्या रात में चेकिंग
क्षेत्रीय प्रबंधक 10 100 00
एआरएम 15 150 7
यातायात अधीक्षक 25 625 10
यातायात निरीक्षक 25 625 12
.........
अपर प्रबंध निदेशक का पत्र मिला है, जिसका अक्षरश: पालन कराया जाएगा। रही बात निरंतर चेकिंग की तो रूट पर चेकिंग की जा रही है।
- एसपी सिंह एआरएम लखीमपुर