फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंजिशन गन्ने के खेत में जहरीली दवा छिड़क कर फसल नष्ट की

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फसल पर रंजिशन जहरीली दवा छिड़कने का आरोप
मोहम्मदी। कोतवाली के गांव खेतहरा में दबंगों ने एक महिला के गन्ने की फसल में जहरीली दवा छिड़ककर उसे नष्ट कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन

गांव की किरन देवी के पति की दो वर्ष पहले मौत हो गई थी। वह अपने पति की जमीन पर फसल उगाकर जीवन यापन करती थी। आरोप है कि गांव के लोग जमीन पर नजर रखकर उसे भगाने का प्रयास कर रहे थे। इसकी पुलिस से उसने कई बार शिकायत की। इसपर विपक्षी नाराज थे इसी रंजिश के चलते दबंगों ने मंगलवार की रात 5 बीघे गन्ने की फसल में स्प्रे कर दी, जिससे फसल नष्ट हो गई। किरन ने फसल में जब पानी लगाया तो इसकी जानकारी हुई। अब उसने इसकी शिकायत कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस ने घटना की जांच कर रिपोर्ट दर्ज करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें