फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहारीपुरवा गांव में लगी भीषण आग, छप्परनुमा कई घर जले

विज्ञापन
विज्ञापन
17एलकेएच407, 408
विज्ञापन


बिहारीपुरवा गांव में लगी आग, कई घर जले
सिलेंडर फटने से हुआ हादसा

पलियाकलां। थाना क्षेत्र के मलिनियां गांव के मजरा बिहारीपुरवा में एक घर में सिलेंडर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण करते हुए आस पड़ोस रह रहे अन्य घरों को अपनी गिरफ्त में ले लिया। एक ही परिवार के ग्यारह आशियानों को उजाड़ राख कर दिया। इसमें हजारों रुपये का नुसान हुआ। सूचना पर ग्राम प्रधान, लेखपाल ने मौका मुआयना किया है। उधर घटना के बाद सूचना देने पर काफी देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंच सकी।
मलिनियां के मजरा बिहारीपुरवा में गंगाराम पुत्र जालिम के घर पर सिलेंडर फटने से आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास रह रहे उसके सगे रिश्तेदारों के घरों को भी अपनी गिरफ्त में ले लिया। आग की चपेट में आने से एक ही परिवार के मुन्नालाल, अरुण कुमार, गंगाराम , अरुण, रामकुमार, तरुण, दीपक, अंकित, राकेश , वर्मा और माया का छप्परनुमा घर जलकर राख हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग बुझाने का प्रयास किया तथा बाल्टियों से पानी डालकर आग पर काबू पाया। सूचना के काफी देर बाद फायर ब्रिगेड पहुंच सकी तब तक आग पर काबू पाया जा चुका था। आग की चपेट में आने से हजारों रुपये की नगदी के साथ ही अन्य घरेलू सामान जल गया। आग लगने की सूचना पर प्रधान प्रतिनिधि रिंकू के साथ ही हल्का लेखपाल व पुलिस बल भी पहुंच गया। अग्निपीड़ितों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन



17 एलकेएच 203
आग से तीन दुकानें जलीं, लाखों का नुकसान
रजागंज।
क्षेत्र के गांव सौंरहिया निवासी मनोज कुमार की केसवापुर चौराहा पर चाय नाश्ता की दुकान है। मंगलवार को वह दुकान बंद कर कहीं गए थे। दोपहर में दुकान में आग लग गयी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप लेते हुए पड़ोस की खम्हौल निवासी इमरान की जूता चप्पल, जसकरन की सिलाई की दुकान जला दी। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। पीड़ित दुकानदारों ने बताया कि आग से तीनों दुकानों में लाखों का नुकसान हो गया है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है, दुकानदारों ने इस घटना को अराजकतत्व द्वारा अंजाम दिया जाना बताया है।

सार्ट सर्किट से लगी आग में तीन घर जले
गांव बम्हनीयारपुर में हुआ अग्निकांड
अमर उजाला ब्यूरो
फरधान।
थाना क्षेत्र के बम्हनीयारपुर में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। जिससे तीन घर जलकर राख हो गए। घरों में रखा सारा सामान भी आग की भेंट चढ़ गया। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों की मदद से आग पर बमुश्किल काबू पाया।
विज्ञापन

मितौली तहसील के गांव बम्हनीयरपुर में मंगलवार की भोर करीब चार बजे गांव निवासी वीरेंद्र कुमार राठौर के घर में शार्ट सर्किट होने की वजह से आग लग गई। जब तक आग पर काबू पाते तब तक आग ने पड़ोसी संतोष कुमार राठौर और राम खेलावन राठौर के घर को भी अपनी आगोश में समेट लिया। वीरेंद्र के घर में बेटी की शादी थी। दहेज में देने के लाई गई सामग्री और लकड़ी का फर्नीचर जलकर राख हो गया। तीनों लोगों के घर रखा तख्त, चारपाई, गेहूं, कपड़ा सहित सारा सामान जल गया। उधर, सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड ने ग्रामीणों के साथ मिलकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें