फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोला की बसों का कम हुआ किराया, यात्रियों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
खबर का असर लगेगा...
विज्ञापन


गोला की बसों का किराया घटा, यात्रियों को मिली राहत
मंगलवार से दोनों डिपो की बसों का एक समान हुआ किराया
लखीमपुर से गोला की बस का 55 और लखीमपुर की बस का 52 रुपये था सीतापुर तक का किराया
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी।
लखनऊ रूट पर संचालित होने वाली गोला डिपो की बसों का मंगलवार से किराया कम हो गया। इसके बाद सीतापुर का किराया लखीमपुर और गोला डिपो की बसों का एक समान हो गया, जबकि सोमवार तक सीतापुर के लिए गोला डिपो की बसें लखीमपुर से 55 और लखीमपुर डिपो की बसें 52 रुपये किराया यात्रियों से वसूल रही थीं।
अमर उजाला में मंगलवार के अंक में ‘लखीमपुर की बसों से महंगा है गोला की बसों का सफर’ शीर्षक से खबर छपने के बाद गोला डिपो प्रशासन में हड़कंप मच गया। डिपो के स्टाफ ने आनन फानन में टिकट मशीन में नया किलोमीटर और किराया फीड कर दिया, जिससे गोला डिपो की बसों का किराया लखीमपुर की बसों के समान हो गया। बता दें कि सीतापुर जिला प्रशासन के नैपालापुर सीतापुर मार्ग पर नो एंट्री किए जाने से गोला और लखीमपुर डिपो की बसों का संचालन गड़बड़ा गया था, जिसके बाद दोनों डिपो की बसों के सीतापुर और लखनऊ के किराए में भी अंतर हो गया। हालांकि नो एंट्री हटने के बाद लखीमपुर डिपो के कर्मचारियों ने तो टिकट मशीन में नया किलोमीटर और किराया अंकित कर दिया, लेकिन गोला डिपो के कर्मचारियों ने टिकट मशीन को अपडेट करना जरूरी नहीं समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इससे गोला डिपो की बसों का किराया लखीमपुर डिपो की बसों से अधिक हो गया। गोला डिपो की टिकट मशीन में लखीमपुर से सीतापुर की दूरी जहां 52 किलोमीटर दर्ज थी तो वहीं लखीमपुर डिपो की मशीनों में सिर्फ 48 किलोमीटर। इस पर गोला डिपो के परिचालक लखीमपुर से सीतापुर तक का किराया जहां यात्रियों से 55 रुपये वसूलते थे तो वहीं लखीमपुर डिपो के परिचालक सिर्फ 52 रुपये। इसी प्रकार लखनऊ के किराए में भी चार रुपये का अंतर था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें