फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिट्टी के ढेर में दबा युवक, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज खीरी।
विज्ञापन

गांव किनारे स्थित तालाब किनारे खुदाई करते समय मिट्टी की रार फटने से एक युवक की जान चली गई। हादसा रविवार सुबह आठ बजे का है। युवक की असमय मौत से परिवारवालों में कोहराम मचा है। पुलिस ने पंचनामा कर बगैर पोस्टमार्टम कराए शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव महेवा शाहाबाद निवासी 35 वर्षीय कासिम रविवार सुबह पास के ही एक तालाब में मिट्टी निकालने गया था। बताते है फावड़े से खुदान करते वक्त अचानक मिट्टी की रार फटकर कासिम पर जा गिरी। इससे वह मिट्टी के भारी भरकम टीले के नीचे दब गया। इस बीच कुत्तों को वहां भौंकता देख शौच को जा रहे कुछ लोगों की नजर पड़ी। मलबे में युवक को दबा देख गांव वाले उसे बचाने दौड़ पड़े। किसी तरह उसे बाहर निकाला। थोड़ी दूर पर स्थित घर वाले भी मौके पर पहुंच गए। परिवारीजन ठेलिया पर लादकर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई। मौत से घर में कोहराम मच गया। इस बीच किसी ने यूपी 100 को सूचना दी। जानकारी पाकर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। परिवारवालों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया, जिससे पुलिस ने पंचनामा कर शव परिवार के हवाले कर दिया। चौकी प्रभारी अवधेश यादव ने बताया कि मिट्टी निकालते वक्त मलबे में दबने से युवक की मौत हुई है। परिवारवालों ने पोस्टमार्टम कराए बगैर अंतिम संस्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें