नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
21 को, 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए
ऑनलाइन आवेदन करने वालों को चार सेंटरों से मिलेंगे एडमिट कार्ड
- ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को विद्यालय से लेना होगा कार्ड
अमर उजाला ब्यूरो
मितौली।
जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा छह में नामांकन के लिए 21 अप्रैल 2018 को प्रवेश परीक्षा कराई जाएगी, जिसके लिए 17 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस बार प्रत्येक ब्लॉक में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जबकि बेहजम और रमियाबेहड़ ब्लॉक में एक-एक अतिरिक्ति परीक्षा केंद्र बनाया गया है। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए चार कॉमन सेंटर बनाए गए हैं, जबकि ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नवोदय विद्यालय मितौली से ही एडमिट कार्ड दिया जाएगा।
मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित जिले के एकमात्र सह शिक्षा वाले जवाहर नवोदय विद्यालय में शिक्षा सत्र 2018-19 में 80 बच्चों को कक्षा छह में प्रवेश दिया जाना है। पिछले वर्ष आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे, जिसके बाद प्रवेश परीक्षा के लिए 11 फरवरी की डेट निर्धारित की गई थी। निर्धारित समय पर प्रवेश परीक्षा की तैयारी न होने पर 11 फरवरी की परीक्षा निरस्त कर दी गई थी। इस परीक्षा के लिए वर्ष 2017-18 में परिषदीय और मान्यता प्राप्त स्कूलों में कक्षा पांच में पढने वाले बच्चों ने आवेदन किया था। पिछले वर्षों की तुलना में इस बार दो गुने अधिक यानी 80 सीटों के लिए करीब सात हजार बच्चों ने आवेदन किया है।
यह बनाए गए परीक्षा केंद्र
राजकीय कन्या इंटर कालेज, लखीमपुर
पीडी भारती इंटर कालेज, मोहम्मदी
पब्लिक इंटर कालेज, गोला
जवाहर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय केवलपुरवा, नकहा
श्री लाल बहादुर शास्त्री इंटर कालेज, मैलानी
किसान इंटर कालेज, नीमगांव
युवराज दत्त इंटर कालेज, ओयल
पब्लिक इंटर कालेज, ईसानगर
राजकीय इंटर कालेज, धौरहरा
जिला पंचायत इंटर कालेज, निघासन
बल्देव बैदिक इंटर कालेज, पलिया
जिला पंचायत इंटर कालेज, बिजुआ
किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खइया बसहा, फूलबेहड़
केन ग्रोवर्स इंटर कालेज, जंगबहादुरगंज
राजा लोने सिंह इंटर कालेज, मितौली
जिला पंचायत इंटर कालेजए जटपुरवा, रमियाबेहड
नेहरू शिक्षा निकेतन इंटर कालेज सेमरा बाजार, रमियाबेहड़
प्रवेश परीक्षा कराने के लिए तैयारियां पूरी हैं। ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए लखीमपुर, पलिया, मोहम्मदी और धौरहरा में चार कॉमन सेंटर बनाए गए हैं, जहां से प्रवेश पत्र डाउनलोड किए जा सकेंगे। जबकि ऑफलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को नवोदय विद्यालय आकर प्रवेश पत्र लेना होगा।
- अनीता कुमारी, प्रधानाचार्य, जवाहन नवोदय विद्यालय