फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगन और निष्ठा के साथ कार्य करें

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन ग्राउंड में पुलिस झंडा दिवस मनाया गया। इस मौके पर एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने पुलिस कर्मियों को संबोधित भी किया।
एसपी डॉ. एस चन्नप्पा ने कहा कि सभी पुलिस कर्मी लगन और निष्ठा के साथ कार्य करें। ऐसा कोई काम न करें, जिससे पुलिस की बदनामी हो। अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई करें। कार्यक्रम में एएसपी घनश्याम चौरसिया, सीओ सिटी आरके वर्मा, सीओ पुलिस लाइन निष्ठा उपाध्याय, सदर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, एसपी पीआरओ अशोक कुमार, इंस्पेक्टर राम जी चौधरी सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पलियाकलां। तहसील स्थित अधिवक्ता सभागार में हेलमेट वितरण के साथ ही झंडा दिवस का कार्यक्रम मनाया गया।
अधिवक्ता सभागार में आयोजित कार्यक्रम में डीएम आकाशदीप ने कहा कि इस मौसम में सड़क हादसों में इजाफा होता है, जिसे कम करने का जिम्मा हर एक नागरिक का है। डीएम ने कहा कि हाल ही में लखीमपुर में एक स्कूटी सवार किशोरी की वाहन से कुचलकर मौत हो गई थी। अगर उसने हेलमेट लगाया होता तो संभवत: उसकी जान बच जाती। एसपी डा. एस चनप्पा ने कहा कि पुलिस चेकिंग करके यह देख रही है कि बाइक चालक हेलमेट लगाए हैं या नहीं, अब बाइक के पीछे बैठे व्यक्ति को भी हेलमेट का प्रयोग करना होगा। इस मौके पर एसडीएम इंद्राकांत द्विवेदी, तहसीलदार भगवानदीन वर्मा, सीओ प्रदीप यादव, एसओ वीके सिंह आदि मौजूद रहे।
मैलानी। पुलिस झंडा दिवस के मौके पर थाने में थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संजय त्यागी और पुलिसकर्मियों ने झंडे को सलामी दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें