फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुखार से दो बच्चों की मौत, छह भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में सोमवार को बुखार से भर्ती हुए दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं बुधवार को बुखार पीड़ित दो बच्चे और भर्ती हुए, जिसमें से एक की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया, जिससे आईसीयू वार्ड में भर्ती बच्चों की संख्या बढ़कर अब पांच हो गई है।
विज्ञापन

सोमवार को भीरा निवासी राजू ने अपनी आठ वर्षीय पुत्री गंगा और नीमगांव निवासी राजेश ने अपने पांच माह के पुत्र अंकुर को बुखार आने पर चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। गंगा की हालत बिगड़ने पर उसे आईसीयू वार्ड भेजा गया था। मंगलवार की शाम गंगा और चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती अंकुर की मौत हो गई। वहीं बुधवार को बुखार आने पर मैगलगंज निवासी एजाज मोहम्मद ने अपनी आठ साल की पुत्री रीना बानो, लहरपुर निवासी जगमोहन ने अपने दो साल के पुत्र ध्रुव को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कराया था। ध्रुव की हालत गंभीर होने पर उसे आईसीयू वार्ड भेज दिया गया। आईसीयू वार्ड में ध्रुव सहित छह माह की फूलमती, पांच साल के अर्पित और उर्वशी सहित आठ साल के विकास का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें