फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैलानी-पीलीभीत रूट पर 15 नवंबर से मेगा ब्लाक नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

लखीमपुर/मैलानी खीरी।
मैलानी-पीलीभीत रूट पर 15 नवंबर से मेगा ब्लॉक नहीं होगा। रेलवे ने अगले आदेशों तक मेगा ब्लॉक लेने के निर्णय को टाल दिया है। आमान परिवर्तन के लिए रेलवे ने मैलानी-पीलीभीत रूट पर 15 नवंबर से मेगा ब्लॉक लेने के आदेश जारी किए थे। इस रूट पर अपडाउन की दस ट्रेनें संचालित होती हैं।
विज्ञापन

ऐशबाग से बरेली के बीच मीटर गेज को ब्रॉडगेज में बदलने का दौर शुरू हो चुका है। इस क्रम में पहले बरेली-पीलीभीत के बीच मेगा ब्लॉक लेकर आमान परिवर्तन का काम हुआ और उसके बाद ऐशबाग से सीतापुर, फिर पिछले साल सीतापुर से मैलानी बीच के आमान परिवर्तन का काम शुरू कर दिया गया। हालांकि इस बीच मैलानी से पीलीभीत के बीच छोटी लाइन की ही ट्रेनें दौड़ती रहीं। 65 किलोमीटर के इस रूट को ब्रॉडगेज में बदले जाने के लिए रेलवे ने पहले एक नवंबर और फिर उसके बाद 15 नवंबर की तिथि निर्धारित की थी, लेकिन अचानक रेलवे ने अपने निर्णय को बदल दिया और 15 नवंबर से होने वाले मेगा ब्लॉक को टाल दिया। रेलवे अधिकारियों को कहना है कि मेगा ब्लाक न किए जाने की सूचना मिली है।
विज्ञापन


पहले मेगा ब्लॉक की तिथि 15 नवंबर निर्धारित थी, लेकिन अब मेगा ब्लाक न होने की सूचना मिली है। इसलिए मेगा ब्लाक नहीं होगा।
- राजेश गुप्ता, स्टेशन अधीक्षक, मैलानी जंक्शन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें