लखीमपुर खीरी।
नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरीं भाजपा प्रत्याशी निरुपमा वाजपेई और उनके समर्थकों के खिलाफ सदर कोतवाली पुलिस ने आचार संहिता उल्लंघन करने की रिपोर्ट दर्ज की है।
नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का शनिवार को अंतिम दिन था। इस दिन नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष पद की भाजपा प्रत्याशी निरुपमा वाजपेई ने ढोल नगाड़े के साथ जुलूस निकाला और अपने समर्थकों के साथ दूसरा सेट दाखिल किया था। पुलिस ने इसे आचार संहिता के उल्लंघन का मामला माना है। एसएसआई काली प्रसाद गौड़ ने बताया कि जेल गेट चौकी इंचार्ज श्रीराम सिंह की तरफ से प्रत्याशी निरुपमा वाजपेई और उनके समर्थकों के खिलाफ चुनाव आचार संहिता का मामला दर्ज कर लिया गया है।