हिंदू जागरण मंच (हिंजामं) एवं वीरांगना वाहिनी की महिलाओं ने नोटबंदी का एक साल पूरा होने पर आठ नवंबर बुधवार को ईमानदारी दिवस के रूम में मनाया। कार्यालयों में जाकर अधिकारियों व कर्मचारियों को गुलाब का फूल भेंटकर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी।
वीरांगना वाहिनी की जिलाध्यक्ष रश्मि गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आठ नवंबर 2016 को 500 व हजार के नोट बंद करने का निर्णय लेकर कालाधन रखने वालों पर करारी चोट की थी। उन्होंने कहा कि इसका एक साल पूरा होने पर इसे ईमानदारी दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। मंच के जिलाध्यक्ष राहुल तिवारी ने नेतृत्व में पदाधिकारियों ने बैंक एवं अन्य कार्यालयों में जाकर अधिकारियों सहित कर्मचारियों को गुलाब का फूल देकर ईमानदारी पूर्वक कार्य करने की प्रेरणा दी। रश्मि गुप्ता ने प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान से प्रेरणा लेकर लोगों से शहर को साफ सुथरा रखने की अपील की है। इस दौरान निरूपमा बाजपेई, मीनू, उमा पितरिया, अखिलेश गुप्ता, विनोद गुप्ता, प्रभात अवस्थी, दीपक ग्रोवर, संतोष मिश्रा आदि मौजूद रहे।
बैंकों में बांटी मिठाई और फूल
पलियाकलां।
नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर बैंकों के अच्छे कार्य को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता और व्यापारी नेता रवि गुप्ता ने कई बैंकों में जाकर बैंक कर्मियों को मिठाई का डिब्बा और फूल देकर बधाई दी। बता दें कि केन्द्र सरकार ने पांच सौ व हजार के नोटों पर इसी दिन प्रतिबंध लगाया था। जिसके बाद से एक हजार व पांच सौ के नोटों का प्रचलन बंद हो गया है। उन्होंने अच्छे कार्य के लिए पंजाब नेशनल बैंक, इलाहाबाद बैंक, बैंक ऑफ इंडिया तथा आईसीआईसीआई बैंकों के प्रबंधकों का आभार जताया है।