फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक से 24 घंटे पहले ईसानगर प्रमुख ने दिया इस्तीफा, मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईसानगर की ब्लॉक प्रमुख मंजूलता गौतम ने शुक्रवार को डीएम कार्यालय जाकर अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर डीएम आकाश दीप ने शनिवार को बैठक बुलाई थी, जिसमें भाग लेने के लिए 112 बीडीसी सदस्यों को नोटिस भेजकर बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिए थे। बैठक से ठीक 24 घंटा पहले ब्लॉक प्रमुख ने इस्तीफा देकर भाजपा समर्थकों के लिए राह आसान कर दी है, क्योंकि प्रशासक/ डीएम ने इस्तीफा मंजूर करते हुए शनिवार को बुलाई बैठक निरस्त कर दी है।
बता दें कि योगी सरकार बनने के बाद से भाजपा समर्थकों ने ईसानगर समेत मितौली, फूलबेहड़ और बिजुआ ब्लॉक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसमें से बिजुआ और मितौली के ब्लॉक प्रमुख इस्तीफा दे चुके हैं। जबकि फूलेबहड़ ब्लॉक प्रमुख को अविश्वास प्रस्ताव पर कराई गई बैठक और वोटिंग में पदच्युत होना पड़ा था। बताते चलें कि ईसानगर प्रमुख के खिलाफ इससे पहले भी अविश्वास लाया गया था, जिस पर बैठक की डेट लगाई गई थी। तब प्रशासन की चूक से ब्लॉक प्रमुख मंजूलता हाईकोर्ट से स्टे आर्डर हासिल करने में कामयाब हो गईं थीं। लिहाजा बीडीसी सदस्यों ने दोबारा अविश्वास प्रस्ताव पेश किया था, जिसके क्रम में डीएम ने बैठक और वोटिंग कराने के लिए 26 अगस्त 2017 की डेट लगाई थी। सूत्र बताते हैं कि इस बार भी ब्लॉक प्रमुख ने हाईकोर्ट की शरण ली थीं, लेकिन प्रशासन की मुस्तैदी से याचिका खारिज हो गई। इससे ब्लाक प्रमुख मंजूलता ने अविश्वास प्रस्ताव का सामना करने से इस्तीफा देना ही बेहतर समझा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाक्स=वर्जन
ईसानगर प्रमुख का पद से दिया गया इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है, जिससे शनिवार को ब्लॉक सभागार में बुलाई गई बैैठक को निरस्त कर दिया गया है। अब ब्लॉक प्रमुख के पदीय दायित्वों का निर्वहन करने के लिए जल्द ही तीन सदस्यीय कमेटी गठित की जाएगी।
चंद्रिका प्रसाद, डीपीआरओ
====================
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें