फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: 15 दिन में 1.60 लाख लोगों ने की स्वगणना, टॉप 10 में खीरी

Thu, 21 May 2026 11:01 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जनगणना से जुड़ी स्वगणना प्रक्रिया में जिले ने प्रदेश में बेहतर प्रदर्शन करते हुए टॉप-10 में जगह बनाई है। सात से 21 मई तक 15 दिनों में जिले के करीब 1.60 लाख लोगों ने स्वयं अपनी स्वगणना पूरी की है।
विज्ञापन


एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अब स्वगणना अभियान के दूसरे चरण की शुरुआत हो रही है। इसके तहत शुक्रवार से टीमें घर-घर जाकर लोगों का विवरण एकत्र करेंगी। जिन लोगों ने अभी तक ऑनलाइन या स्वगणना नहीं की है, उनसे टीम सीधे संपर्क कर जानकारी दर्ज करेगी।
जनगणना का कार्य पूरी पारदर्शिता और सटीकता के साथ कराया जा रहा है। इसके लिए कर्मचारियों को पहले ही प्रशिक्षण दिया जा चुका है। जिले में गठित टीमें ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में अलग-अलग तरीके से अभियान चलाएंगी। एडीएम ने लोगों से अपील की है कि सर्वे टीमों को सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि जनगणना का कार्य समय पर और सही ढंग से पूरा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें