फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: किशनपुर अभयारण्य में जंगल मार्ग पर दिखा भालू, नजारा देखकर गदगद हुए सैलानी

Thu, 21 May 2026 04:35 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी के किशनपुर अभयारण्य में बृहस्पतिवार सुबह जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को भालू दिखाई दिया। सैलानियों ने इस नजारे का वीडियो भी बनाया।
विज्ञापन
सैलानियों को दिखा भालू - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के किशनपुर अभयारण्य में बृहस्पतिवार सुबह की पाली में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को 17 नंबर पर्यटन मार्ग पर भालू चहलकदमी करता दिखाई दिया। यह अद्भुद दृश्य देखकर सैलानी झूम उठे और इस नजारे का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। 

विज्ञापन




किशनपुर अभयारण्य के कटैया प्रवेश द्वार से जिप्सी वाहनों में सवार सैलानी 17 नंबर पर्यटन मार्ग पर सफारी कर रहे थे। इस दौरान उन्हें मार्ग किनारे हरे-भरे घास के मैदान में एक भालू मस्ती करता दिखाई दिया। यह देख जिप्सी पर सवार सैलानी इस पल को एकटक निहारते रहे। इस दौरान भालू घास के मैदान से कूदते-फांदते पर्यटन मार्ग पर पहुंचकर मस्ती करने लगा। 
विज्ञापन


नेचर गाइड और सैलानियों ने बनाया वीडियो 
इस बीच नेचर गाइड रघुबीर ने वीडियो बना लिया। भालू सड़क पर कुछ देर रूकने के बाद फिर जंगल के अंदर चला गया। सैलानियों ने इस यादगर पल को कैमरों और मोबाइल फोन में कैद कर सोशल मीडिया पर साझा किया।
विज्ञापन


बाघ के भी हो रहे दीदार 
दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर ) के प्रभारी फील्ड डायरेक्टर/ अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक बरेली जोन पीपी सिंह ने बताया कि दुधवा और किशनपुर अभयारण्य में इन दिनों सैलानियों को बाघों के साथ-साथ भालू भी पर्यटन मार्गों के आसपास दिखाई पड़ रहे हैं। जिससे पर्यटकों को वन्यजीवों के आसानी से दीदार हो रहे हैं। बताया कि गर्मी को देखते हुए सभी कृत्रिम वाटरहोल पानी से लबालब भरे हुए हैं, ताकि वन्यजीवों को प्यास बुझाने के लिए जंगल से बाहर न आना पड़े।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें