फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कारागार में निरुद्ध 16 महिला बंदी रखेंगी करवा चौथ का व्रत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला कारागार में निरुद्ध 16 बंदी महिलाएं भी करवा चौथ का व्रत रखेंगी। इसको लेकर जिला कारागार प्रशासन की ओर से तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सरगी से लेकर चांद निकलने से पहले होने वाली पूजा का भी इंतजाम कर लिया गया है। निरुद्ध महिला बंदियों में 12 महिलाओं के पति भी जेल में हैं। वहीं चार महिलाओं के पति बाहर हैं।
विज्ञापन

जेल अधीक्षक पीडी सलौनिया ने बताया कि विशेष त्योहारों पर जिला कारागार में विशेष प्रबंध किए जाते हैं। शुक्रवार को होने वाले करवा चौथ के व्रत और पूजन को लेकर भी कारागार प्रशासन की ओर से इंतजाम किए गए हैं। जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में 16 महिलाओं ने व्रत रखने की इच्छा जताई तो तैयारियां शुरू की गईं।
एक एनजीओ की मदद से पूजन में लगने वाली सामग्री, जिसमें मिट्टी का करवा, फल, फूल, चूरा, सींकें आदि मंगवा ली गईं इैं। शुक्रवार अलसुबह करीब तीन से चार बजे महिलाओं के लिए सरगी का भी इंतजाम किया गया है। सरगी खाने के साथ ही महिलाओं का व्रत शुरू होगा। उन्होंने बताया कि जिला कारागार में निरुद्ध बंदियों में 12 महिलाओं के तो पति भी जेल में हैं।
विज्ञापन


दीपावली को लेकर भी तैयारियां शुरू
जेलर देवकांत वर्मा ने बताया कि दीपावली त्योहार को लेकर जिला कारागार में तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं। मौजूदा समय में कारागार में पुताई का कार्य कराया जा रहा है। दीपावली से पहले कारागार को रंगीन झालरों से सजाया जाएगा। साथ ही पूरे कारागार में दीपकों की रोशनी से उसे गुलजार किया जाएगा। वहीं भइयादूज को लेकर भी इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें