खराब मिठाई को नष्ट कराते हुए। स्रोत : विभाग
- फोटो : टूंडला में नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों का स्वागकरते जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह संगठन
लखीमपुर खीरी। होली से पहले खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के खिलाफ खाद्य सुरक्षा विभाग ने बुधवार को अभियान चलाकर कार्रवाई की। टीम ने खराब मिठाई नष्ट कराई और रंगीन कचरी जब्त करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए भेजे।
सहायक आयुक्त खाद्य बृजेंद्र शर्मा ने बताया कि त्योहार को देखते हुए विशेष जांच अभियान संचालित किया जा रहा है। अलग-अलग क्षेत्रों में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की जा रही है।
बुधवार को सिसैया और धौरहरा क्षेत्र में छापा मारा गया। इस दौरान छेना, काला जामुन और बर्फी समेत 16 किलो खराब मिठाई नष्ट कराई गई। साथ ही 20 किलो रंगीन कचरी को सील किया गया।
कार्रवाई के दौरान सिसैया से तीन मिठाई के नमूने और धौरहरा से कचरी का एक नमूना लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा गया है। विभाग ने स्पष्ट किया कि मिलावट पाए जाने पर संबंधित विक्रेताओं के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।