फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर-हर महादेव के जयकारे से गूंज उठी छोटी काशी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सावन मेले के पहले दिन जिले भर में श्रृद्घा का सैलाब उमड़ पड़ा। शिव मंदिरों में घंटा घड़ियाल और हर हर महादेव के जयघोष गूंजते रहे। वहीं गोला गोकर्णनाथ नगर हजारों श्रद्घालुओं के जयकारों और घंटा निनाद से गुंजायमान रहा। भक्तों ने पवित्र गोकर्ण तीर्थ में डुबकी लगाकर भोले बाबा का जलाभिषेक कर पूजन अर्चन किया।
विज्ञापन

शहर के भुईफोरवानाथ मंदिर, जंगली नाथ मंदिर में श्रद्घालुओं ने बेलपत्र, फूल, फल, अक्षत, दूध और भांग धतूरे आदि से भोले का जलाभिषेक किया। इसी तरह लिलौटीनाथ मंदिर, ओयल के मेढक मंदिर, औघड़बाबा मंदिर आदि भी श्रद्घालु उमड़ पड़े।
गोला गोकर्णनाथ। प्राचीन गोकर्णनाथ शिव मंदिर के पट सुबह साढ़े चार बजे खोले गए थे। इससे पहले ही श्रद्घालुओं की लाइन मंदिर द्वार पर लग गई थी। भक्तों ने शिवजी के जयकारे लगाकर मंदिर प्रांगण में लगे घंटे बजाने लगे। मंदिर के पट खुलते ही भक्तों ने द्वार पर भगवान श्री गणेश का पूजन कर मंदिर में प्रवेश किया और भोले बाबा का दुग्ध, गंगाजल, गन्ने के रस से जलाभिषेक कर पुष्प, बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमीपत्र से अभिषेक कर धूप जला आरती कर पूजन किया। काफी शिव भक्त रात्रि में होने वाली शिवजी की मनोहारी श्रंगार पूजा के दर्शन के लिए ठहर गए।
विज्ञापन


सुरक्षा के नहीं दिके पुख्ता इंतजाम
सावन मेला के मद्देनजर शिव मंदिर के निकट ही सीसीटीवी कैमरे का कंट्रोल रूम बनाया गया। जिसका ताला दोपहर 12 बजे तक नही खुल सका। पड़ोस में बना मेला सहायता कार्यालय सूना पड़ा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से कोई भी पुलिस कर्मी शिव मंदिर परिसर में दिखाई नहीं दिया।

कंजा देवस्थान पर भंडारा शुरू
मोहम्मदी रोड पर ग्राम कंजा स्थित देवस्थान बरम बाबा मंदिर पर सावन के पहले दिन से शुरू हुए भंडारे का उद्घाटन नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल ने द्ववादश ज्योर्तिलिंग और देवस्थान की पूजा कर किया। सितारगंज के सोनी जी साईं स्वीट्स के विशेष सहयोग से पूरे सावन भर दिन रात चलने वाले भंडारे की व्यवस्था में राजेश गुप्ता, अवधेश जायसवाल, पटेल अशोक कनौजिया, बड़े तिवारी, सत्यराम वर्मा लल्लन, अरुण सिंह, पंकज गुप्ता, मूलचंद वर्मा, अवधेश सिंह, पूनम जायसवाल, नीलम जायसवाल, निशा जायसवाल, सोनिका जायसवाल, राधा गुप्ता, सुधा गुप्ता, आशा जायसवाल, पंडित करुणाशंकर पांडे आदि लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें