फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंख्या नियंत्रण के लिए अब आशाएं करेंगी जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। स्वास्थ्य विभाग ने बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण करने के लिए जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े की शुरूआत की है। इसे 24 जुलाई तक दो चरणों में मनाया जाएगा। पहला चरण दस जुलाई तक दंपती संपर्क पखवाड़े के रूप में एवं दूसरा चरण 11 से 24 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरता के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें ग्रामीणों को जागरूक कर महिला एवं पुरुषों की नसबंदी कराई जाएगी। जनसंख्या नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. अश्विनी कुमार ने बताया दंपती संपर्क पखवाड़ा के तहत आशा वर्कर एवं एएनएम गांव में नव दंपतियों को परिवार नियोजन के बारे में जानकारी देकर शादी के तीन साल बाद बच्चा करने एवं दो बच्चों के बीच पांच साल का अंतर रखने के लिए प्रेरित करेंगी। जनसंख्या स्थिरता शिविर में आशा एवं एएनएम ग्रामीणों को हम दो हमारे दो, छोटा परिवार सुखी परिवार के बारे में प्रेरित कर उनकी नसबंदी कराएंगी।
विज्ञापन


नसबंदी का निर्धारित लक्ष्य
सीएमओ कार्यालय की साफिया जमीर ने बताया कि पखवाड़े में 378 पुरुष, 1827 महिला नसबंदी का लक्ष्य निर्धारित है, जिसमें महिला अस्पताल का 252 महिलाओं एवं जिला अस्पताल का 63 पुरुष नसबंदी कराने का लक्ष्य है। उन्होंने बताया कि 2018- 19 में 6137 महिला एवं 47 पुरुष नसबंदी हुई थी। जबकि 7932 महिलाओं को प्रसव उपरांत एवं 3586 महिलाओं सामान्य तौर पर कॉपर टी लगाई गई। वहीं 2963 महिलाओं ने अंतरा इंजेक्शन लगवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें