फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अतिक्रमण हटावाने पर व्यापारियों की ईओ से नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहम्मदी। नगर पालिका परिषद ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। जेसीबी से दुकानों में लगे शेड और पक्के प्लेटफार्म को भी तोड़कर अतिक्रमण हटा दिया गया। इससे व्यापारियों और अतिक्रमणकारियों में खलबली मच गई। कई दुकानदारों और ईओ के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। व्यापारी ईओ पर भेदभाव पूर्व कार्रवाई करने का आरोप लगा रहे थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अभियान बरवर चौराहे, अस्पताल गेट से लेकर नत्थू चौराहे तक चलाया गया, इसको लेकर कुछ दुकानें बंद रहीं। लगभग 100 से भी ज्यादा दुकानों में कारोबार प्रभावित रहा। दुकानदारों को भीषण गर्मी में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा। कुछ दुकानदारों ने प्रशासन पर भेदभाव का भी आरोप लगाया, लेकिन प्रशासन ने सभी के साथ एक जैसा व्यवहार करते हुए नगर पालिका की नालियों पर बने पक्के अतिक्रमण को भी हटवा दिया है। बरवर चौराहा से सीएचसी तक अतिक्रमण के चलते गंभीर मरीजों के वाहन को भी वहां पहुंचने में घंटों लग जाते थे। अभियान के दौरान एसडीएम स्वाति शुक्ला, इंस्पेक्टर संजय त्यागी, नगर पालिका ईओ डॉ. डीके राय, जेई सतीश चंद मौर्य, शिवनंदन रस्तोगी नगर पालिका की टीम फोर्स के साथ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें