फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शारदा नदी का बढ़ गया जलस्तर

विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। पहाड़ों के साथ ही मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। रेत का मैदान बनी नदी में अब पुल के नीचे पानी आ गया है। जिससे श्रीनगर गांव सहित आसपास के निचले इलाकों के ग्रामीणों में खलबली मची है।
विज्ञापन

बता दें कि पहाड़ों के साथ मैदानी इलाकों में हो रही बारिश के चलते शारदा नदी का जलस्तर बढ़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह पूर्व रेत के मैदान सी नजर आने वाली शारदा नदी अब पानी से सराबोर हो गई है। वहीं श्रीनगर गांव की ओर कटान से बचाव के लिए लगाए गए क्रास पिलर एक-एक कर नदी के कटान में समाते जा रहे हैं। नदी का जलस्तर लगातार बढ़ते देख नदी के आसपास बसे गांव के ग्रामीणों में खलबली मची है। हर साल शारदा नदी की बाढ़ के चलते दर्जनों गांव बाढ़ के पानी से घिर जाते हैं। इतना ही नहीं नदी के कटान से सैकड़ों एकड़ जमीन व उस पर खड़ी फसल भी नदी की भेंट चढ़ जाती है। शारदा की लहरें कई गांवों का अस्तित्व खत्म कर चुकी हैं, जिसके कारण ग्रामीण आज भी सड़क के किनारे रहने पर मजबूर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें