फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब गई मजदूर की जान, तब जागे हुक्मरान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैलानी। आमान परिवर्तन के काम के तहत यहां अंडरपास का काम दूसरे दिन सुरक्षा उपकरणों के साथ किया गया। दूसरे दिन पांच बॉक्स लांच होने के साथ ही अब तक कुल नौ बॉक्स लांच हो चुके हैं। नौ बॉक्स अब 21 जून को ब्लाक लेकर लांच किए जाने की उम्मीद है। अंडरपास 45 मीटर लंबा बनेगा।
विज्ञापन

आरवीएनएल ने मैलानी यार्ड में स्थित रेलवे लेवल क्रासिंग संख्या 176 को अंडरपास बनाने के लिए पहले 15 जून को छह घंटे का ब्लाक लेकर काम शुरू किया था। उस दिन अंडरपास के अंदर मिट्टी का लेवल करने के दौरान ऊपर से गिरी मिट्टी में दबकर फरधान निवासी राममूर्ति 30 वर्ष की जान चली गई थी। इससे सबक लेकर आरवीएनएल ने आज मजदूरों की सुरक्षा के प्रति सतर्कता बरतते हुए उन्हें हेलमेट सहित अन्य सुरक्षा उपकरणों से लैस करके सुबह दस बजे से छह घंटे का ब्लाक लेकर काम शुरू किया। फोकलैंड जेसीबी से अंडरपास की मिट्टी निकालने के बाद अंदर मिट्टी की लेवलिंग और अन्य काम में लगे मजदूर सुरक्षा उपकरणों से लैस नजर आए। यही नहीं जिम्मेदार अफसर पूरे समय काम की निगरानी करते रहे। 18 जून को पांच बॉक्स लांच किए गए। इससे पहले 15 जून को लिए गए ब्लाक के दिन कुल चार बॉक्स लांच हो सके थे। इस प्रकार अब तक कुल नौ बॉक्स लांच किए जा चुके हैं। काम समाप्त होने के बाद आरवीएनएल ने ब्लाक वापस कर दिया।
कार्यदायी संस्था कालिंदी कपूर कारपोरेशन के प्रोजेक्ट मैनेजर कुमुद सिंह ने बताया कि यहां मौजूद शेष नौ बॉक्स लांच करने के लिए संभवत: 21 जून को ब्लाक लेकर काम शुरू किया जाएगा। हालांकि लांचिंग से पहले का काम जारी रहेगा।
विज्ञापन


अंडरपास के काम के लिए मजदूरों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने के साथ ही अधिकांश लोग गंभीरता से निगरानी करते रहे, ताकि पहले दिन की तरह कोई जनहानि न हो। कुल नौ बॉक्स लांच कर दिए गए हैं। नौ बॉक्स यहां पहले से ही रखे हैं। इन्हें लांच करने के लिए 21 जून को एक बार फिर ब्लाक लिया जाएगा। अंडरपास लिए दस और बॉक्स अब यहीं तैयार कर उन्हें भी लांच किया जाएगा। इस प्रकार अंडरपास की लंबाई करीब 45 मीटर रहेगी।
विज्ञापन

कुमुद सिंह, प्रोजेक्ट मैनेजर, कालिंदी कपूर कारपोरेशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें