फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 तक हर हाल में बच्चों को बांटे यूनिफार्म : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। कलक्ट्रेट सभागार में सोमवार को डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण के लिए जनपद स्तरीय समिति की बैठक हुई, जिसमें डीएम ने कहा है कि नि:शुल्क यूनिफार्म वितरण की संपूर्ण प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए। गुणवत्ता से किसी प्रकार का कोई समझौता नहीं किया जाए। शासन की मंशा के मुताबिक सभी छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क यूनिफार्म, जूता-मोजा और किताबें 15 जुलाई 2019 तक उपलब्ध करा दी जाएं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि स्कूल चलो अभियान के तहत सभी बच्चों का शत-प्रतिशत नामांकन किया जाए। कोई भी बच्चा स्कूली शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने शिक्षकों को समय से विद्यालय पहुंचने और शिक्षा व्यवस्था में परिवर्तन के लिए अपना पूर्ण योगदान देंने का आह्वान किया। विद्यालयों में स्वच्छता, सजावट और पौधरोपण कराने के निर्देश दिए। सीडीओ रवि रंजन ने कहा कि विद्यालय प्रबंध समिति यूनिफार्म की सिलाई के लिए क्षेत्र में मौजूद महिला स्वयं सहायता समूह की सेवा ले सकती हैं। विद्यालय प्रबंध समिति यह सुनिश्चित करेगी कि यूनिफार्म के लिए प्रत्येक बच्चे का नाप लिया जाए और उसका विवरण अभिलेख के रूप में विद्यालय में उपलब्ध रहे। सीडीओ ने कहा कि करीब दो लाख यूनिफार्म स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा तैयार कराने का लक्ष्य रखा है। बीएसए बुद्ध प्रिय सिंह ने बताया कि नि:शुल्क यूनिफार्म परिषदीय प्राथमिक/उच्च प्राथमिक, राजकीय एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विद्यालयों में अध्यनरत सभी बालिकाओं, कस्तूरबा गांधी सहित अनुसूचित जाति के बालकों, अनुसूचित जनजाति के बालकों, गरीबी रेखा से नीचे परिवार के बालकों को वितरण किया जाएगा। शासन ने टेक्सटाइल्स कमेटी वस्त्र मंत्रालय भारत सरकार मुंबई द्वारा निर्धारित मानकों का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा। इसके अलावा स्काउट/ गाइड के छात्र-छात्राओं को दो सेट में से एक सेट यूनिफार्म स्काउट/गाइड की दी जाएगी। प्रति यूनिफार्म की दर 300 रुपये स्वीकृत है। प्रत्येक बच्चे को दो-दो सेट यूनिफार्म दी जाएंगी। बैठक में डीपीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव, डीआईओएस आरके जायसवाल, उपायुक्त जिला उद्योग केन्द्र एमके चौरसिया, डायट प्रवक्ता श्रीकान्त मिश्रा मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें