फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल की घटना के विरोध में डॉक्टरों की हड़ताल आज

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों पर हुए जानलेवा हमले के विरोध में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखीमपुर के चिकित्सक सोमवार को हड़ताल पर रहेंगे। हालांकि अस्पतालों और नर्सिंग होम की इमरजेंसी सेवा जारी रहेगी।
विज्ञापन

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव डॉ. एम आर खान ने बताया की 17 जून की सुबह छह बजे से 18 जून की सुबह छह बजे तक इमरजेंसी सेवाएं छोड़कर सभी चिकित्सा सेवाएं पूरी तरह से ठप रहेंगी। चिकित्सकों की मांग है कि केंद्र सरकार चिकित्सकों व अस्पतालों पर हो रही हिंसा के विरुद्ध सख्त कानून बनाए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिनेश दुआ ने बताया की हड़ताल का निर्णय इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी के निर्देश पर लिया गया है, जिसकी सूचना सीएमओ को दे दी गई है। हड़ताल में प्राइवेट मेडिकल प्रोफेशनल वेलफेयर एसोसिएशन, इंडियन डेंटल एसोसिएशन, नीमा और नर्सिंग होम एसोसिएशन भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें