फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीसीएम की टक्कर से तांगा चालक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। पलिया-निघासन मार्ग पर डीसीएम ने पीछे से एक तांगा में टक्कर मार दी, जिससे तांगा चालाक की मौत हो गई, जबकि उसकी सास और साला मामूली रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

थाना निघासन क्षेत्र के गांव दौलतापुर निवासी छोटे (45) अपने परिवार के साथ आठ माह पूर्व नेपाल के धनगढ़ी स्थित एक ईंट भट्ठे पर पथाई और ईंट ढुलाई का काम करता था। रविवार को छोटे ने पत्नी और बच्चों को बस से घर भेज दिया था। वह स्वयं तांगा लेकर घर के लिए चला था। तांगा पर छोटे की सास नाजिरा और साला नूर मोहम्मद भी था। रविवार को ज्यादा रात हो जाने के कारण वह प्राथमिक विद्यालय सकटूपुरवा परिसर में रुक गया। सोमवार सुबह वह अपनी सास और साले के साथ घर के लिए रवाना हुआ। कोदीबाबा के पास पीछे से आ रही एक डीसीएम ने तांगे में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे तांगा चला रहा छोटे सड़क पर गिर गया और डीसीएम उसको रौंदते हुए निकल गई। तांगा और उस पर सवार नाजिरा व नूर मोहम्मद गड्ढे में जा गिरे। डीसीएम चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया। सुबह घटना की जानकारी जब घरवालों को हुई तो कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची निघासन पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है। मृतक छोटे बेहद गरीब व्यक्ति था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें