फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निमोनिया एवं बुखार पीड़ित दो बच्चों की मौत, सात भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिला अस्पताल के चिल्ड्रेन वार्ड में बुखार और निमोनिया पीड़ित दो बच्चों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जबकि उल्टी, दस्त एवं बुखार पीड़ित सात बच्चे भर्ती हुए।
विज्ञापन

बुखार आने पर खीरी के श्यामलपुर निवासी सुरेंद्र कुमार डेढ़ वर्षीय पुत्री नंदनी, बेहजम निवासी दिलीप कुमार की 11 वर्षीय पुत्री अनु, फूलबेहड़ के मुडिया पूजागांव निवासी अंकुश की पांच वर्षीय पुत्री मानवी, हरगांव के महादेव भटरा निवासी युनूस की दो वर्षीय पुत्री उम्मेसलमा, मथना निवासी रामजीत के नौ वर्षीय पुत्र कपिल एवं उल्टी दस्त आने पर फरधान के पीरपुर निवासी संकटा प्रसाद छह माह की पुत्री दीक्षा, खीरी के हनिया टोला निवासी धर्मेंद्र की पांच माह की पुत्री काव्या, राजापुर निवासी घनश्याम दो माह की पुत्री नितिका को लेकर जिला अस्पताल आए थे, जिनकी हालत गंभीर होने पर सभी को चिल्ड्रेन वार्ड में भर्ती कर लिया है। जहां इलाज के दौरान उम्मेसलमा की मौत हो गई। वहीं रविवार को निमोनिया होन पर भर्ती की गई ईसानगर के बालू पुरवा निवासी राम मिलन की डेढ वर्षीय पुत्री पल्लवी की इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें