सिकंद्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव रहमतपुर में सोमवार की सुबह पेड़ पर चढ़कर आम तोड़ते समय एक युवक नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
गांव रहमतपुर निवासी सलीम (40) सुबह करीब नौ बजे अपने घर के सामने लगे आम के पेड़ पर चढ़ गया और आम तोड़ने लगा। इसी बीच उसका पैर फिसल गया और वह नीचे आ गिरा। गंभीर रूप से घायल सलीम को परिवार वाले लखीमपुर जिला अस्पताल ले गए, जहां से डॉक्टर ने हालत गंभीर होने पर लखनऊ रेफर कर दिया। लखनऊ ले जाते समय उसकी रास्ते में मौत हो गई। इस पर परिवार के लोग शव घर ले आए और पुलिस को सूचना दिए बगैर शव का अंतिम संस्कार कर दिया।