फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

...उधर नहर में गिरी बाइक, महिला की मौत, बेटा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। ईसानगर इलाके में घाघरा नदी में नाव पलटने से हादसा हुआ और रविवार की शाम को ही मैलानी इलाके में अंदेशनगर के पास एक बाइक नहर में गिर गई। इससे बाइक चालक घायल हो गया, जबकि चोटें आने से उसकी मां की मौत हो गई।
विज्ञापन

मैलानी थाना के गांव बरौंछा निवासी जय सिंह ने बताया कि उसकी मां कीसमती (45) के पेट का ऑपरेशन हुआ था। रविवार को वह अपनी मां को साथ लेकर दवा लेने बाइक से लखीमपुर गया था। शाम को लौटते वक्त अंदेशनगर में नहर मार्ग पटरी पर सामने से आ रहे चौपहिया एक वाहन ने टक्कर मार दी, इससे जय सिंह और उसकी मां बाइक समेत नहर में जा गिरे। नहर में पानी कम ही था, मगर चोटें लगने से दोनों घायल हो गए। शोर मचाने पर आसपास के लोग आ गए और दोनों को बाहर निकाला। सूचना पर यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने कीसमती को मृत घोषित कर दिया। एसओ मैलानी सुनीत कुमार ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी, पोस्टमार्टम करा दिया गया है। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें