फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्टीयरिंग फेल होने पर पलटी स्कूल बस, 13 बच्चे घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धनगढ़ी-नेपाल। कैलाली जिले में स्कूल बस की स्टीयरिंग फेल होने के कारण स्कूल बस पलट गई। इसमें 13 बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

कैलाली जिले के सुक्खड़ थाना इंचार्ज यक्षराज जोशी ने बताया कि लिटिल एंजल बोर्डिंग स्कूल की बस बच्चों को लेकर स्कूल जा रही थी। घोड़ा-घोड़ी वार्ड नंबर तीन के तहत अस्पताल के सामने बस का स्टीयरिंग फेल होने से बस पलट गई। इससे बस में सवार 25 बच्चों में से 13 बच्चे घायल हो गए। इनमें से सात को हल्की चोट आई जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाछ छोड़ दिया गया। छह बच्चों को अधिक चोट आने के कारण सुक्खड़ अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें