फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
निघासन। क्षेत्र के गांव पढुआ में अपने पिता की डांट से क्षुब्ध होकर पहली जून को नहर में छलांग लगाने वाले युवक का शव घटना स्थल से करीब 10 किलोमीटर दूर नहर में उतराता हुआ मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाकर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा है।
विज्ञापन

पढुआ चौकी निवासी तफज्जुल ने बताया कि एक जून को उनका 24 वर्षीय बेटा मुस्तकीन गांव के कुछ साथियों के साथ घास छीलने के लिए गया था। वहां पर मुन्ना हलवाई के बेटे से कुछ कहासुनी हो गई। जब वह घास छीलकर घर आया तो मुस्तकीन के पिता तफज्जुल ने उसे डॉट दिया। नाराज मुस्तकीन घर से चला गया और गांव के पूरब तरफ स्थित नहर में छलांग लगा दी। उसे छलांग लगाते हुए कई लोगों ने देखा, लेकिन जब तक वह लोग नजदीक आते वह डूब चुका था। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे नहर की ओर गए लोगों ने शव उतराते देखा। मौके पर पहुंची पुलिस ने धौरहरा कोतवाली के गांव लवखनिया के पास नहर से किसी तरह से शव को बाहर निकलवाया और उसे लादकर थानाक्षेत्र की चौकी ढखेरवा लेकर गए। परिवारवालों ने भी शव की शिनाख्त की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें