ममरी। गांव सुंदरपुर के ग्रामीणों ने सोमवार की शाम को शोर मचाया कि तीन शावक खेत मेें हैं। इससे लोगों की भीड़ लग गई। फॉरेस्टर रामनरेश वर्मा भी मौके पर पहुंच गए, लेकिन शावक होने की पुष्टि नहीं हो सकी है।
ग्राम पंचायत इब्राहिमपुर ग्रंट के मजरा सुंदरपुर गांव के उत्तर मोबाइल टॉवर के पास अरविंद वर्मा के खेत में बाघिन के तीन शावकों के होने की सूचना से भीड़ लग गई। सूचना वनकर्मियों को दे दी गई है। सुंदरपुर के रामकुमार वर्मा, प्रधान रामविलास, अरविंद वर्मा, रामसनेही आदि का कहना है कि शावक दिखे है तो बाघिन भी गन्ने के खेत में मौजूद है। गांव से इस खेत की दूरी 100 मीटर है। सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर रामनरेश वर्मा का कहना है कि यह बच्चे बाघिन के थे अथवा किसी अन्य वन्य जीव के का पता लगाया जा रहा है। साथ ही गांव वालों को शावकों के पास न जाकर सतर्क रहने की सलाह दी है।