फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उल्टी, दस्त से पीड़ित पांच बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गर्मी का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। इससे बच्चे बीमारी की गिरफ्त में आ रहे हैं। शनिवार को उल्टी दस्त से पीड़ित चार बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हुए। जबकि एक बच्चे को बुखार आने पर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

उल्टी, दस्त शुरू होने पर फरधान के हसनापुर निवासी नीरज कुमार एक वर्षीय पुत्री रिया, नौरंगाबाद निवासी ब्रजेेश आठ साल की पुत्री प्रतिमा, काशीनगर निवासी रक्षपाल सिंह ने पांच वर्षीय पुत्री सिमरन, मनिकापुर निवासी बिंद्रा प्रसाद एक वर्षीय पुत्री प्रियंका को जिला अस्पताल लेकर आए थे, जिनकी हालत खराब होने पर सभी को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती कर लिया गया है। उधर बुखार पीड़ित सात वर्षीय करन पुत्र माताप्रसाद निवासी रुद्रपुर ईसानगर को चिल्ड्रन वार्ड में भर्ती करके इलाज शुरू कर दिया गया है। जिला अस्पताल के बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आरपी वर्मा बताते हैं कि गर्मी के दिनों में बच्चों को लेकर विशेष सावधानी रखने की जरूरत होती है, क्योंकि ऐसे में जरा सी लापरवाही बच्चे को बीमार कर सकती है। इसलिए बच्चे के खान पान के साथ घर में साफ सफाई पर भी विशेष ध्यान देना चाहिए, क्योंकि डायरिया का प्रमुख कारण संक्रमण है और जो गंदगी से होता है। उन्होंने बताया कि उल्टी दस्त शुरू होने पर बच्चे को ओआरएस या फिर नीबू, चीनी और नमक का घोल देना शुरू कर देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें