धौरहरा। ईसानगर थाना क्षेत्र की गांव गंगाल निवासी सामून की पत्नी नूरसबा मंगलवार को संदिग्ध हालात में झुलस गई। उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मायके वालों ने पुत्री को दहेज के लिए हत्या के इरादे से नूरसबा को जलाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली ईसानगर में तहरीर दी है।
कोतवाली धौरहरा क्षेत्र के भटपुरवा गांव निवासी मोहम्मद हसन ने ईसानगर पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसने अपनी पुत्री नूर सबा की शादी ईसानगर थाना क्षेत्र के गांव गंगाल निवासी रोज अली के पुत्र सामून से दो साल पहले की थी। दान दहेज में यथासंभव सामान दिया था, लेकिन नूर सबा का पति उसे दहेज के लिए प्रताड़ित करता रहता था मंगलवार को उसने बेटी नूर सबा पर मिट्टी का तेल डालकर जलाकर मारने का प्रयास किया। उसे गंभीर अवस्था में सीएससी ईसानगर लाया गया जहां डॉक्टर ने और इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
झुलसी नूर सबा का इलाज लखीमपुर में चल रहा है जिस का बयान दर्ज कराया जा रहा है बयान के आधार पर मुकदमा दर्ज कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
- बृजेश कुमार त्रिपाठी, प्रभारी निरीक्षक थाना ईसानगर