फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को झांसा देकर युवकों ने उड़ाए गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। बाजार से रविवार की शाम घर लौट रही शहर निवासी एक महिला को तीन युवकों ने रास्ते में रोक लिया और महिलाओं के साथ लूटपाट की घटनाएं अधिक होने और घर तक सुरक्षित पहुंचाने का झांसा देकर उसके जेवर उतरवाकर भाग निकले। पुलिस ने पीड़ित महिला की तहरीर पर अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

मोहल्ला महाराजनगर निवासी सरोज रस्तोगी पत्नी गोपाल रस्तोगी ने बताया कि रविवार की शाम वह बाजार से पैदल घर जा रहीं थीं। प्रमोद पैलेस के पास तीन युवक उसे मिले। युवकों ने कहा कि आजकल शहर में चेन-कंगन की लूट अधिक हो रही है। सरकार की ओर से भी एलाउंस किया गया है कि महिलाएं अपने जेवर पहनकर न निकलें। इसलिए जेवर उतारकर कागज में कर हमे दे दो। हम तुम्हें घर तक छोड़ देंगे। वहीं जेवर दे देंगे। महिला तीनों आरोपियों के झांसे में आ गई और सोने के दो कंगन, चेन, लॉकेट उतार कर दिए गए कागज में लपेट कर युवकों को थमा दिया। आगे वह चलने लगी। पीछे तीनों युवक भी उसके साथ चल रहे थे। घर के नजदीक पहुंचते ही आरोपियों ने उसी रंग के कागज की पुड़िया महिला को वापस कर दी और भाग निकले। पीड़ित महिला ने बताया कि उन्होंने जब पुड़िया खोलकर देखा तो उसमें काले और नीले रंग के दो कंगन थे। इस पर उन्होंने शोर शराबा किया। जब तक लोग मौके पर आते और कुछ समझ पाते तब तक तीनों युवक भाग निकले। पीड़ित महिला ने तीनों आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन


तीन युवकों ने महिला के साथ टप्पेबाजी की है। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। आरोपी युवकों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
- अशोक कुमार पांडेय, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें