फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोहरे ने थामी बाहनों की रफ्तार, दिनभर रहा शीतलहर का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

कोहरे ने थामी वाहनों की रफ्तार, दिनभर रही शीतलहर

लखीमपुर खीरी। मौसम का मिजाज अचानक शनिवार को बदल गया, जिसका असर रविवार को दिखाई दिया। रविवार सुबह कोहरे की धुंध से वाहनों की रफ्तार थम गई। कोहरा इस कदर था कि सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए। हालांकि दिन में धूप भी निकली, लेकिन सर्द हवाओं के चलते लोग कांपते नजर आए।
पिछले कुछ दिनों से सर्द हवाओं का प्रकोप जारी है। दिन भर चलने वाली ठंडी हवा से लोग ठिठुरते रहे।
रविवार की सुबह घने कोहरे ने लोगों को घरों में ही दुबके रहने को मजबूर कर दिया। जबकि बाहर निकलने वाले लोग आग तापते दिखे।
गोला गोकर्णनाथ। सुबह के समय घना कोहरा और रात में चली सर्द हवा ने लोगों को बेहाल कर दिया। सर्दी से बचने के लिए लोग आग का सहारा लेने को मजबूर हुए। रविवार की सुबह घने कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते रहे और दोपहर तक जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त रहा।
विज्ञापन

पिपरिया धनी। दो दिन से लगातार खिली धूप के बाद अचानक कोहरा पड़ने के साथ चलने वाली बर्फीली हवाओं ने लोगों को बेचैन कर दिया। सर्दी से बचाव के लिए लोगों को आग का सहारा लेना पड़ा। कोहरा देखकर किसानों के चेहरों पर खुशी दिखी। किसान श्रीकांत अग्निहोत्री का कहना है अगर यदि इसी तरह ठंड बनी रही तो गेहूं की फसल अच्छी होगी।
विज्ञापन

मैलानी। हमेशा की तरह इस बार दिसंबर और जनवरी माह में कोहरा और शीतलहर न चलने से जनवरी गुजरने के बाद ज्यादातर लोगों की जुबान पर एक ही बात थी कि अब इस बार कोहरा और शीतलहर का प्रकोप नहीं रहेगा, क्योंकि फरवरी शुरू होते ही तेज कड़क धूप खिल रही थी, लेकिन सभी के कयासों को धता बताते हुए रविवार को मौसम ने यू टर्न लिया। रात करीब एक बजे से कोहरा पड़ना शुरू हुआ। सुबह कोहरे के साथ ही बर्फीली हवा चलने लगीं, इससे सर्दी बढ़ गई। दिन भर धूप न निकलने और बर्फीली हवाएं चलने से लोग ऊनी कपड़ों में नजर आए। रविवार दोपहर बाद धूप निकलने से लोगो ने राहत महसूस की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें