फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद दिवस पर जिले भर में याद किए गए गांधी जी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर जिले भर में गांधीजी को श्रद्धा से याद किया गया। सुबह 11 बजे एक साथ मौन खड़े होकर गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर महात्मा गांधी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की गई। सरकारी कार्यालयों के अलावा जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय और स्कूलों में भी श्रद्धांजलि सभाएं आयोजित की गई।
कलक्ट्रेट सभागार में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इसमें सभी ने दो मिनट मौन रहकर अधिकारियों और कर्मचारियों ने महात्मा गांधी और देश की आजादी के लिए अपनी कुर्बानीदेने वाले शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर एडीएम अरुण कुमार सिंह, एसडीएम सदर डॉ. अरुण कुमार सिंह आदि अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। विकास भवन में पीडी राम कृपाल चौधरी की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा हुई।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का बलिदान दिवस प्रेरणा दिवस के रूप में मनाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमाकांत गुप्ता ने कहा कि भले ही गांधी जी आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी नीतियां और उनके विचार आज भी जीवित हैं। इस मौके पर संजय गोस्वामी, कुसुमलता बरनवाल, चंद्रप्रभा अवस्थी ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम में राजेंद्र गुप्ता, रियाज अहमद, कैलाश रस्तोगी, अतुल श्रीवास्तव, जगदंबा प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

पलियाकलां। शहीदों की स्मृति में थाने में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें शहीदों की वीरगाथा बताने के साथ ही उनको दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजलि भी दी गई। सीओ प्रदीप कुमार यादव ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। जिसमें सभी दरोगाओं के साथ ही सिपाहियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इंस्पेक्टर दीपक शुक्ल ने सभी को शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि देने के साथ ही ईमानदारी के साथ कार्य करने की सलाह दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें