यतीश ने 13 ब्रेक लेकर पूरे किए 50 घंटे
लखीमपुर खीरी। देश और दुनिया में जिला, शहर एवं अपना नाम रोशन करने के लिए सबसे लंबा ( 100 घंटे का ) भाषण देने का वर्ल्ड रिकार्ड बना रहे यतीश चंद्र शुक्ला ने 50 घंटे का सफर सोमवार की शाम पांच बजकर 50 मिनट पर पूरा कर लिया है। इन 48 घंटों में यतीश ने सिर्फ 13 ब्रेक लिए वो भी महज एक घंटा 49 मिनट का। शहर में बन रहे इस वर्ल्ड रिकार्ड को देखने के लिए लोगों का आयोजन स्थल पर आवागमन जारी है। यतीश का उत्साह बढ़ाने के लिए शहर के युवा और विभिन्न स्कूलों के छात्र भी लगे हैं।
सौ घंटे तक लगातार भाषण देने का लांगेस्ट वर्ल्ड स्पीच का रिकार्ड बना रहे यतीश ने सोमवार की शाम तीन बजकर पचास मिनट पर 48 घंटे पूरे किए। युवाओं ने माला पहनाकर और किड्स एन टींस स्कूल के छात्रों ने यतीश तुम संघर्ष करो हम तुम्हारे साथ हैं लिखी पट्टिकाएं लिए यतीश की हौसलाफजाई की। सोमवार को उत्तर प्रदेश बाल आयोग की सदस्य डॉ. प्रीति वर्मा, भाजपा नेता विजय शुक्ला रिंकू, जीजीआईसी की प्रधानाचार्य डॉ. शालिनी दुबे, डॉ. शशि तिवारी, आशीष पांडे, ग्रांम पंचायत रेहरिया की प्रधान वैशाली गुप्ता, पूर्व प्राचार्य धर्मसभा इंटर कॉलेज डॉ.दयानंद शुक्ला, समाजसेवी ज्ञानू महाराज, अमित गौतम, डॉ. सुभाष चंद्र, डॉ. संजय कुमार, सुनीता शुक्ला, डॉ. पारुल त्रिवेदी एवं रुचि बाजपेई, रिशु त्रिवेदी, जितेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इन पर दिया भाषण
यतीश शुक्ला ने दूसरे दिन की शुरूआत आतंकवाद से की। उन्होंने इसके कारण और इससे होने वाले नुकसान पर भाषण दिया। उसके बाद सबसे बड़ा रोग, क्या कहेंगे लोग सहित महात्मा बुद्ध और महावीर एवं हंसिबा, खेलिबा और उत्सव मनइबा, आत्मविश्वास, भारत का आर्थिक विकास और मन लगाकर पढ़ाई कैसे करें आदि टॉपिक पर भाषण दिया।
वर्ल्ड रिकार्ड बनने के साक्षी बनकर करें सहयोग
यतीश शुक्ला बर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए अग्रसर हैं। बस जरूरत है लोगों के सहयोग की। वर्ल्ड रिकार्ड बनाने के लिए यतीश जो भाषण दे रहे हैं उसके लिए श्रोताओं का होना भी आवश्यक है। आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों का कहना है कि दिन हो या रात श्रोताओं के रूप में कम से कम बीस लोगों की उपस्थित अनिवार्य है। इसके लिए शहरवासियों के सहयोग की जरूरत है।
उत्साहवर्धन के लिए पहुंचे स्कूली बच्चे
किड्स एंड टीन की ओयल एवं लखीमपुर शाखा के छात्रों ने यतीश तुम संघर्ष करो, हम तुम्हारे साथ हैं और भारत माता की जय के नारों के साथ किड्स एंड टींस और माधव चिल्ड्रेन अकेडमी के बच्चों और अध्यापक, अध्यापिकाओं ने पूरे नगर में जागरूकता रैली निकाली।
सोमवार को ये रहे जज
जज के रूप में अजय कुमार आगा, इष्ट विभू, शिवम बघेल, डॉ. पारुल त्रिवेदी, अंकित कुमार, राघव, अनुज कुमार सिंह, वीरेंद्र कुमार, संतोष श्रीवस्तव, सिद्धांत मिश्रा, मधु धीमान, शाहाना खातून, रमाकांत मिश्र, सर्वेश त्रिपाठी, निमेष कुमार एवं शिखा सिंह मौजूद रहीं।
स्टीवर्ड और टाइम कीपिंग टीम
सोमवार को स्टीवर्ड और टाइम कीपर के रूप में केपी सुंदरम सोनी, प्रवीण कुमार, शिखर गुप्ता, कौशिकी शुक्ला, वर्तिका वर्मा, शीलू, आस्था, नीरज, कृष्ण कुमार, शैलेश कुमार, अंकित, अनिल कुमार, राम शरण, शुभम सैनी, निशा वर्मा, प्रिया शुक्ला, अभय प्रताप सिंह मौजूद रहे।