फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ना लदी ट्रैक्टर ट्रॉली से टकराई पिकअप, छह घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज। गन्ना लादकर खंभारखेड़ा चीनी मिल जा रहे एक ट्रैक्टर ट्रॉली ने ओवरटेक करते समय सामने से आ रही सवारियों से भरी पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी। इससे पिकअप में सवार करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

कोतवाली सदर के गांव महेवा निवासी एक किसान ट्रैक्टर ट्रॉली में गन्ना लाद कर बृहस्पतिवार की रात खंभारखेड़ा चीनी मिल जा रहा थे। इंदिरा वन मनोरंजन के पास गन्ना लदी दूसरी ट्रैक्टर ट्रॉली को ओवरटेक करने के चक्कर में तिकोनिया से सवारियां लेकर आ रही एक पिकअप में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे पिकअप सवार शहर के मोहल्ला निर्मल नगर निवासी अरविंद, कौशल, रमेश, संजय करीब छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। हादसे के बाच चालक ट्रैक्टर ट्रॉली मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें