फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीईटी परीक्षा से लखीमपुर डिपो हुआ मालामाल

Mon, 19 Nov 2018 06:11 PM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार को शहर में हुई अध्यापक पात्रता परीक्षा शहरवासियों को जहां तमाम दिक्कतें दे गई वहीं रोडवेज को मालामाल कर गई। अभ्यर्थियों की उमड़ी भीड़ से लखीमपुर डिपो को करीब एक लाख की अतिरिक्त आय हुई। हालांकि इसके लिए डिपो प्रशासन को 15 बसों से अतिरिक्त चक्कर लगवाने पड़े।
विज्ञापन

रविवार को शहर के 19 परीक्षा केंद्रों पर टीईटी हुई, जिसमें 19292 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। अभ्यर्थियों के आने जाने से रोडवेज बसों में काफी भीड़ भाड़ रही। सबसे ज्यादा दिक्क्त दूसरी पाली की परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थियों को हुई। दूसरी पाली की परीक्षा देकर डिपो पर पहुंचे 7090 अभ्यर्थियों के आगे डिपो पर बसों का टोंटा पड़ गया। डिपो पर उमड़ी भीड़ को लेकर एआरएम ने 15 बसों के निर्धारित किलोमीटर पूरा के करने के बाद भी रूट पर रवाना किया। रविवार को अवकाश होने के बावजूद लखीमपुर डिपो की बसों से सफर करने वाले यात्रियों की संख्या 11304 रही। इससे लखीमपुर डिपो को करीब नौ लाख की आय रही। इस संबंध में एआरएम एसपी सिंह ने बताया कि अवकाश के दिन यात्रियों की कमी रहती है, लेकिन टीईटी होने के कारण काफी भीड़ रही, जिससे डिपो को करीब एक लाख रुपये की अतिरिक्त आय हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें