पुलिस लाइन में लगा प्रथम दिवाली मेला, उमड़ी भीड़
एसपी ने फीटा काटकर मेला का किया शुभारंभ
अमर उजाला ब्यूरो
लखीमपुर खीरी। पुलिस लाइन में पहली बार दिवाली मेला आयोजित किया गया। इससे पुलिस परिवारों में खुशी का माहौल रहा। महिलाएं और बच्चों ने परिवार वालों के साथ-साथ मेले में जमकर खरीदारी की।
रविवार को धनतेरस थी। एसपी रामलाल वर्मा के आदेश पर पुलिस लाइन में पहली बार दिवाली मेले का आयोजन किया गया। मेले में बर्तन, मूर्तियां, सोने-चांदी, मिट्टी के बर्तनों, लाई, पटाखों, पूजन सामग्री, साज-सज्जा आदि की दुकानों के स्टाल लगाए गए थे। रविवार को दोपहर बाद डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह और एसपी रामलाल वर्मा ने फीता काटकर मेला का शुभारंभ किया। शाम होते ही मेले में महिलाओं और बच्चों की भीड़ जुट गई और खूब खरीदारी की। देर रात तक मेले में लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान एसपी पीआरओ अशोक कुमार, सीओ सिटी आरके वर्मा, शहर कोतवाल अशोक कुमार पांडेय, टीएसआई सूर्यमणि यादव, संकटा देवी चौकी इंचार्ज अजय कुमार सिंह, जेल गेट चौकी इंचार्ज जयप्रकाश यादव सहित बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी मौजूद रहे।